फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two injured including military in the fight, Refer

मारपीट में फौजी सहित दो घायल, रेफर

Mon, 24 May 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two injured including military in the fight, Refer
रेवती। थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में रविवार की रात हुई मारपीट की घटना में एक फौजी सहित दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि श्रीनगर निवासी फौजी जय प्रकाश यादव ( 28) रविवार की रात नई बस्ती से एक व्यक्ति के तिलक से अपनी स्कार्पियो द्वारा घर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में चार लोगों ने जय प्रकाश यादव पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच- बचाव करने आए उनके भतीजे सुरेश यादव (32 ) को भी लोगों ने मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है। हमलावरों ने जय प्रकाश की स्कार्पियो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के संबंध में घायल फौजी के भाई विजय शंकर यादव ने चार लोगों के विरूद्ध नामजद तहरीर दिया है। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि घायल फौजी के भाई विजय शंकर यादव की तहरीर पर प्रधान पति राजेश यादव, मिथिलेश यादव, शनि यादव तथा कमलेश यादव के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, प्रधान पति राजेश यादव का कहना है कि घटना के समय मैं वहां उपस्थित नहीं था बल्कि एक निमंत्रण करने गांव में गया था। राजनैतिक द्वेष वश मुझे फंसाया जा रहा है। बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। हमारे पक्ष के शनि यादव(16) पुत्र वृदानन्द यादव पर उस पक्ष द्वारा चाकू से वार किया गया जो शनि के हाथ में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed