फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two including woman died in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

Fri, 04 Nov 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two including woman died in road accidents
बांसडीहरोड क्षेत्र के बघौंता गांव के स्कार्पियो की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा को देखते बच्चे - फोटो : BALLIA
सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। बांसडीह कोतवाली में गंगा स्नान करने जा रही ई-रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई जबकि चार महिलाएं घायल हो गईं। वहीं दुबहड़ थाना क्षेत्र के युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की तड़के सुबह बड़सरी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉपियो और ई-रिक्शा के टक्कर में रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सभी महिलाएं छोटकी सेरिया गांव से रिक्शा में सवार होकर एकादशी महापर्व पर गंगा स्नान करने बलिया जा रही थीं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया से पांच महिलाएं एकादशी व्रत पर गंगा स्थान के लिए ई रिक्शा से बलिया जा रही थीं। अचानक मुख्य मार्ग पर बड़सरी गांव के पास बलिया से आ रहे तेज स्कॉपियो ने रिक्शा में टक्कर मार दी। सुबह पांच बजे हुई घटना में महिलाएं सड़क पर घायल होकर चीखने चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग सभी घायलों को तत्काल पीएचसी बांसडीह ले गए। चिकित्सकों ने 65 वर्षीय चम्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों में मीना देवी (43) , प्रीति (23), सुगंती देवी (45), चन्द्रावती देवी (41) को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पीएचसी पर चिकित्सक डा. विनोद सिंह ने बताया कि चम्पा देवी की सिर व शरीर में गंभीर चोट से मौत हो गई है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
एनएच-31 स्थित हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ ढाले के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुबहड़ थाना क्षेत्र के ओझवलिया (बसरिकापुर) निवासी संजीत कुमार वर्मा (25) पुत्र नन्दजी वर्मा बैरिया थाना क्षेत्र के टोला सीवनराय स्थित दोस्त के घर श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में संजीत का बड़ा भाई अमित भी कुछ देर बाद अपने तीन दोस्तों के साथ ऑटो से पहुंचा। वापसी में देर होने से अमित ने संजीत को भी ऑटो से ही घर चलने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। बड़े भाई की बात को टालते हुए संजीत बाइक से ही घर के लिए निकल पड़ा। रात करीब 11 बजे संजीत रामगढ़ ढाले के पास पहुंचा था। सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कुछ देर बाद बाद ही पीछे से ऑटो से अन्य दोस्त के साथ अमित पहुंचा और भाई की हालत देख रोने-बिलखने लगा। रामगढ़ पुलिस चौकी के सिपाहियों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया।
बाइक की टक्कर से अधेड़ गंभीर
नवानगर। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर मिल्की मोहल्ला मोड़ के समीप सड़क पार कर रहा अधेड़ बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर चले गए। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिल्की निवासी भोरिक चौधरी (55) बृहस्पतिवार की देर शाम अपने घर जा रहे थे। सड़क पार कर रहे थे कि अचानक सिकंदरपुर के तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया।

हादसे में पिता-पुत्र जख्मी
रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित छितौनी गांव के समीप बृहस्पतिवार को देर शाम स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार अशोक (62) और उनके पुत्र दीपक (32) निवासी मलहुआ थाना मनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक अपने पिता अशोक को बाइक से लेकर जहूराबाद से लौट रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed