फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two including middle-aged died in road accidents

सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो की मौत

Sat, 16 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two including middle-aged died in road accidents
रेवती। रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित कुंआ पीपर मोड़ के पास शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया। जबकि शव को पीएम के लिए भेजा कस्बा रेवती के वार्ड तीन निवासी गौरी पासवान के बहनोई सुरेन्द्र उर्फ घनश्याम पासवान (55) निवासी गांव जनाड़ी थाना दुबहड़ शुक्रवार को अपने ससुराल रेवती आए थे। शनिवार को करीब 11.40 बजे रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने सुरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। चितबड़ागांव : कस्बे के वार्ड आठ इंदिरा नगर निवासी प्रदीप राजभर (25) और थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी गोविंद राजभर (30) मेला देखने गए थे। घर लौटते समय बलिया-बक्सर मुख्य मार्ग पर मानपुर गांव के सामने 15 अक्तूबर की रात लगभग 9:40 बजे ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चालक विजय सिंह निवासी चिरैया थाना धनसोई बक्सर बिहार को हिरासत में ले लिया। गोविंद राजभर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज अभी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed