{"_id":"63baff0f68da655eea451ae4","slug":"two-huts-turned-to-ashes-due-to-the-spark-of-bonfire-ballia-news-vns692590247","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अलाव की चिंगारी से दो झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अलाव की चिंगारी से दो झोपड़ियां राख
विज्ञापन
सिकंदरपुर क्षेत्र के सिसोटार गांव में अलाव की चिंगारी से लगी आग में जला भूसा।
- फोटो : BALLIA
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिसोटार के दियारा क्षेत्र में रविवार की सुबह अलाव की चिंगारी से आग लग गई। इसमें दो परिवारों की दो झोपड़ियों में बंधी पांच बकरियों समेत एक पड़िया जिंदा जल गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। सरकारी सहयोग देने का भरोसा दिया।
सिसोटार गांव निवासी रमेश राजभर और रामजीत राजभर पुत्र श्रीपति राजभर सिसोटार दियारे में डेरा बनाकर रहते हैं और खेती कर अपनी जीविका चलाते हैं। शनिवार की रात दोनों भाई खाना खाकर सो गए। इसी बीच रविवार भोर में करीब पांच बजे अलाव की चिंगारी से बगल की झोपड़ी में आग लग गई। परिजन अन्य झोपड़ी में सो रहे थे। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित दूसरी झोपड़ी को भी अपनी जद में ले लिया। झोपड़ी में बांधे गए पशुओं की आवाज सुनकर जब इनकी नींद खुली तो होश उड़ गए। आग की लपट देख अगल-बगल मौजूद किसान भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
आग की विकरालता के आगे उनकी एक न चली और दोनों झोपड़ी में बंधी पांच बकरियां, एक गाय और एक पड़िया समेत उसमें रखी साइकिल, खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। उधर, सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल प्रवीण मौर्य ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया और आर्थिक सहयोग दिलाने का भरोसा दिया।