फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two huts burnt due to fire, goods swamped with cash

आग से दो झोपड़ियां जली, नगदी के साथ सामान स्वाह

Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two huts burnt due to fire, goods swamped with cash
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी दो परिवारों के रिहायशी झोपड़ीयों में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण उसमें रखा दैनिक उपभोग का सारा सामान सोमवार की मध्य रात्रि जलकर नष्ट हो गया।आगलगी की इस घटना से दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी रामजी यादव व राजकुमार यादव का परिवार सोमवार शाम प्रतिदिन की भांति खाना खाकर झोपड़ी में सोए हुए थे। मध्य रात्रि झोपड़ी के दरवाजे से आग की लपटें उठने लगी। इससे महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग दौड़े तबतक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर दोनों घरों की महिलाओं को बाहर निकाला। घटना में रामजी यादव का पचास हजार रुपये नगद जलकर राख हो गया। यह पैसा सोमवार को ही घरेलू कार्य के लिए बैंक से निकाल कर लाए थे। साथ ही महिलाओं के जेवर, गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। मंगलवार को मौके पर हल्का लेखपाल ने जांचकर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने पीड़ित परिवारों को तिरपाल व चावल की व्यवस्था की। प्रधान प्रतिनिधि दशरथ गोंड ने भी समुचित सुविधा मुहैया कराने को कहा। इस घटना से दोनो परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed