फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two houses falling under the purview of the Greenfield Expressway construction were demolished.

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की जद में आ रहे दो मकान ध्वस्त कराए

Tue, 03 Feb 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two houses falling under the purview of the Greenfield Expressway construction were demolished.
बैरिया तहसील क्षेत्र के नौका गांव में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए मकान को ध्वस्त
बैरिया/जयप्रकाश नगर। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की जद में आ रहे दो मकान को सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। शेष छह लोगों का आशियाना ध्वस्त होने की कगार पर है। मौके पर लोगों ने हंगामा भी किया। लोगों का आरोप है कि मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस बल नौका टोला स्थित मौके पर पहुंचा। परशुराम सिंह के मकान को ध्वस्त कर दिया। उस मकान में कोई नहीं था। परिवार के लोग कहीं बाहर हैं।
विज्ञापन

बीना सिंह के मकान को भी ध्वस्त करना शुरू किया तो स्थानीय लोग प्रशासन से भिड़ गए। पुलिस से स्थानीय लोगों की कहासुनी, नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि परशुराम सिंह का 4.85 लाख बाकी है, जबकि उनके मकान का मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग की ओरसे कौड़ियों के मोल में एनएचआई के दबाव में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीना सिंह का 40 लाख रुपये बाकी हैं। गणेश सिंह का 21 लाख रुपये बाकी हैं। राम आसन सिंह के 56 लाख रुपये बाकी हैं। जितेंद्र सिंह के 20 लाख रुपये बाकी हैं। वीरेंद्र सिंह के पांच लाख रुपये बाकी हैं। विनय सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, विजय सिंह, सुदामा सिंह,सुरेंद्र सिंह आदि लोगों का भी कुल मिलाकर 50 लाख रुपये से अधिक की धनराशि बाकी है।

इनका कहना है कि प्रशासन बिना पैसा दिए जबरन हम लोगों का मकान और जमीन ले रहा है। हम लोग पैसे के लिए चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं। प्रशासन के इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है। मकान को ध्वस्त करते समय मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी, नायब तहसीलदार दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed