फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two hours of heavy rain caused waterlogging in the city

Ballia News: दो घंटे की तेज बारिश से शहर में हुआ जलभराव

Thu, 02 Oct 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two hours of heavy rain caused waterlogging in the city
बलिया। जिले में बुधवार की दोपहर बाद दो घंटे तक झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर सहित गांवों की गलियों में जलभराव के कारण दशहरा मेला घूमने जाने वालों को परेशानी हुई। रसड़ा में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश का सबसे ज्यादा असर मां दुर्गा पूजा कमेटियों के सदस्यों को हुआ। पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को बचाने के लिए जूझते रहे। सुबह आसमान साफ था। दोपहर बाद बादल उमड़ने लगे। उसके बाद तेज बारिश हाेने लगी।
विज्ञापन

सबसे अधिक रसड़ा इलाके में 90 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। चिलकहर में दोपहर में तेज बारिश होने से सड़क तथा गांव की गलियों में जलभराव हो गया। लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक मूसलाधार बारिश हुई। जिससे जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया। कई जगह धान की खड़ी फसल बारिश के कारण गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरहीं संवाददाता के अनुसार बुधवार को दोपहर में हुई बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। टुटुवारी निवासी कृष्णा नंद राय ने बताया कि सैकड़ों किसान रबी की खेती नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed