फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ????? ?? ????? ?Two died, including child due to drowning in puddle and pit

पोखरे और गड्ढे में डूबने से बालक समेत दो की मौत

Sun, 06 Oct 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
????? ?? ????? ?Two died, including child due to drowning in puddle and pit
बलिया। जिले के दो स्थानों पर पोखरे और गड्ढे में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में ननिहाल आए दो वर्षीय बालक की गड्ढे और रसड़ा क्षेत्र के नागपुर में वृद्ध की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। दोनों घटनाएं रविवार की सुबह हुई।
विज्ञापन

मनियर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी गोरख पासवान के यहां ननिहाल में आए दो वर्षीय बालक आर्यन रविवार की सुबह बच्चों के संग खेल रहा था। इसी दौरान वह गड्ढे में चला गया और गहराई में पहुंचने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिहार प्रांत के गांव नोनार निवासी प्रदीप पासवान का दो वर्षीय एकलौता पुत्र आर्यन अपनी मा इंद्रावती देवी के साथ मनियर थाने के मुड़ियारी निवासी गोरख पासवान के यहां ननिहाल में करीब एक माह से आया था। रविवार की सुबह बच्चों के साथ खेलते खेलते घर के बगल में गड्ढे के गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। हो हल्ला के बाद पानी से बाहर निकाल कर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन वह दम तोड़ चुका था। इसकी जानकारी होते ही मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन

रसड़ा संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में रविवार की सुबह शौच करने गया एक वृद्ध पोखरे में डूबने लगा। आसपास के लोग दौड़ कर अधेड़ को बाहर निकाले और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागपुर निवासी द्वारिका कन्नौजिया (55) पुत्र यमुना कन्नौजिया सुबह शौच करने गया था। जहां बनोआ पोखरा के गहरे पानी फिसल कर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed