फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Sun, 06 Nov 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र में रविवार शाम अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सीसोटार गांव के समीप रविवार की शाम एक 45 वर्षीय व्यक्ति सड़क किनारे बाइक सहित गिरा हुआ था। राहगीरों ने उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की आईडी से विमल (47) पुत्र बालमुनि निवासी अगरोरा बहराइच के रूप में शिनाख्त हुई है। वहीं, दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बंसी बाजार चपटी के समीप रविवार की शाम की है। टेंपो और स्कार्पियो की टक्कर में टेंपो चालक रमेश (50) निवासी तिलौली और एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। चिकित्सक ने टेंपो चालक रमेश को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed