{"_id":"67d5d5867534bb2b2a088f92","slug":"two-died-due-to-electric-shock-ballia-news-c-190-1-bal1001-135528-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: करंट लगने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: करंट लगने से दो की मौत
विज्ञापन
हल्दी/सुखपुरा। हल्दी स्थानीय ग्राम सभा के बगइचा टोला में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, सुखपुरा कस्बा स्थित चौराहे के पास एक दुकान में युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
हल्दी गांव के बगइचा टोला में बस्ती के बच्चे होली खेल रहे थे। इनमें प्रिंस (13) पुत्र सिपाही यादव भी था। बच्चे इस दौरान एक गली में चले गए, जहां बिजली का तार गिरा हुआ था। तार की जद में आने से प्रिंस छटपटाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया, जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते प्रिंस की मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। शाम को हंसनगर घाट पर ले जाकर जल प्रवाह कर दिया गया।
उधर, सुखपुरा कस्बा स्थित चौराहे के पास अपायल गांव निवासी सिद्धार्थ सिंह की मुर्गे की दुकान है। दुकान पर सुखपुरा निवासी युवक शालू राजभर (20) मुर्गा काटने का काम करता था। होली के दिन भी वह दुकान पर काम कर रहा था। बिजली का प्लग निकालते समय करंट लग गया। मौजूद लोगों ने उसको जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।