फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two deputy jailor transferred

दो डिप्टी जेलरों का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण

Fri, 27 Aug 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
two deputy jailor transferred
बलिया। जिला कारागार में पिछले दिनों हुए बवाल को लेकर शासन की कार्रवाई जारी है। शासन ने शुक्रवार को जिला कारागार में तैनात दो डिप्टी जेलर का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। इसमें डिप्टी जेलर तारकेश्वर सिंह को उरई और डिप्टी जेलर जितेंद्र कश्यप को मिर्जापुर स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान में जितेंद्र कश्यप अवकाश पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने 18 अगस्त को जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को निलंबित कर दिया था। इसके बाद 19 अगस्त को अवकाश पर चल रहे जेलर अंजनी गुप्ता को निलंबित कर कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध कर दिया था। इसके बाद एक पुरुष हेड वार्डर और एक महिला वार्डर को निलंबित कर दिया गया था। शुक्रवार को दो डिप्टी जेल का गैर जनपद स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश के उप महानिरीक्षक वीपी त्रिपाठी ने पूर्वांचल के विभिन्न जेलों में तैनात दो डिप्टी जेलर एवं 10 वार्डरों को जिला कारागार बलिया में अस्थायी रूप से तैनात कर दिया। इसमें से नौ वार्डरों ने बृहस्पतिवार को अपनी ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। वहीं, दो डिप्टी जेलरों ने पहले ही ज्वाइन कर लिया था। एक वार्डर तथा नवागत जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसके अलावा जेलर राजेंद्र सिंह भी कार्यभार संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed