{"_id":"5d34a4a28ebc3e6d1a13e2e6","slug":"two-deaths-due-to-lightning-fall-two-scorching-ballia-news-vns47414536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो जख्मी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो जख्मी, एक की मौत
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर इलाके में रविवार को बादल गरजने के साथ ही जमकर वर्षा हुई। तेज बारिश व ?
- फोटो : BALLIA
सहतवार/बैरिया। जिले के अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सुरेमनपुर गांव में एक दीवार गिर गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
सहतवार क्षेत्र में रविवार को ग्राम सभा बुद्धिरामपुर के चौबेपुर पुरवा निवासी अनिल यादव (15) पुत्र दशरथ यादव, बब्लू यादव (14) पुत्र राजदेव यादव कहीं से गाय व बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही ग्राम सभा कुशहर के पास पहुंचे कि तेज बारिश के साथ बिजली कड़की। दोनों इसकी चपेट में आ गए। दोनों को सहतवार अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बब्लू यादव की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं बैरिया क्षेत्र में रविवार को अपराह्न में कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। क्षेत्र के चाईछपरा गांव में भीम चौधरी (19) व उसके पिता त्रिलोकी चौधरी अधिसिझुवा मौजा स्थित परवल के खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच बारिश होने लगी और बिजली भी गिरी जिसके चपेट में आने से भीम की मौत हो गई जबकि उसके पिता भी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी होने गांव के प्रदीप चौधरी समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बैरिया तहसीलदार श्रवण कुमार राठौड़ व क्षेत्रीय लेखपाल राजनारायन सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बैरिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उधर, तेज बारिश में सुरेमनपुर निवासी मारकंडेय तिवारी के मकान का दीवार गिर गया, हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई।