{"_id":"68e2c7de5ac160027b038297","slug":"two-days-later-power-supply-remains-disrupted-in-250-villages-ballia-news-c-190-1-bal1002-149626-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दो दिन बाद भी 250 गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दो दिन बाद भी 250 गांवों में बिजली गुल
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के श्रीकांतपुर में आंधी बारिश के चलते सड़क पर गिरा विद्युत खंभा।संवाद
बलिया। जिले में शुक्रवार को रातभर हुई बारिश से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। दो दिन बाद भी कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। 250 गांवों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सुखपुरा में 20 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
बैरिया संवाददाता के अनुसार तहसील बैरिया क्षेत्र के लगभग 165 गांवों की बिजली 48 घंटे से ठप है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो चुके हैं। साइबर कैफे पर ताला लटका हुआ है। बिजली से चलने वाले उद्योग धंधे ठप हैं।
विद्युत उपकेंद्र बैरिया के देहात फीडर या तहसील फीडर कस्बों से लेकर गांवों तक विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। जयप्रकाश नगर व विद्युत उपकेंद्र लोकधाम व ठेकहां की विद्युत आपूर्ति अभी भी ठप है। जगह-जगह बिजली की लाइन पर पेड़ों के टूट कर गिरने से तार व खंभे टूटकर गिरे हुए हैं।
विज्ञापन
सुरेमनपुर दियारांचल के गोपाल नगर का इलाका भी बिजली के अभाव को झेल रहा है। दुर्जनपुर, सुरेमनपुर सिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ़, दल छपरा ,श्रीनगर, बकुलहा, करण छपरा, धतूरी टोला, दलजीत टोला, लक्ष्मण छपरा, रामेश्वर टोला ,भवन टोला लाला टोला, जयप्रकाश नगर सहित लगभग 165 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। संविदाकर्मियों ने बताया कि संसाधन का अभाव है।