फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two dancers who came to Ballia from Sonbhadra to dance molested by six youths four arrested

UP Crime: जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं दो डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 10:24 AM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी, नरही (बलिया)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नरही (बलिया)। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Sep 2024 10:24 AM IST
सार

जन्मदिन की पार्टी में डांस करने बिहार के बक्सर जिले में पहुंचीं डांसर के साथ छह युवकों ने दरिंदगी की। मामले की जानकारी होते ही सक्रिय पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। 

विज्ञापन
Two dancers who came to Ballia from Sonbhadra to dance molested by six youths four arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौली गांव में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंचीं सोनभद्र की दो डांसर के साथ गांव के छह युवकों ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ रही है।  

विज्ञापन


सोनभद्र जिले की रहने वाली नर्तकी आपस में मौसी और भतीजी हैं। महदह स्थित एक डांस पार्टी ग्रुप से जुड़ी हैं। डुमरांव थाना के खिरौली गांव में शुक्रवार रात दोनों को जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए बुलाया गया था। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों नर्तकी निजी स्कूल के एक कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान गांव के ही छह युवक पहुंच गए। सभी युवकों ने दोनों नर्तकियों के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


घटना के बाद नर्तकियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र से परिजन पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुष्कर्म मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई । पीड़िताओं की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई बरते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिरौली गांव के सोकू कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फरार दो अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed