फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two criminals arrested while plotting robbery, pistol and pickup recovered

Ballia News: डकैती की साजिश रचते दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और पिकअप बरामद

Fri, 09 Jan 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested while plotting robbery, pistol and pickup recovered
बलिया/ चितबड़ागांव। डकैती की योजना बना रहे शिवम सिंह व लालू राम को चितबड़ागांव पुलिस ने बृृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से तलाशी के दौरान दो तमंचे, कारतूस व फर्जी नंबर प्लेट लगी एक पिकअप को बरामद किया। दोनों बदमाशों पर तीन थानों में गोकशी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि बुधवार की रात में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खमीरपुरडीह भट्ठा खमीरपुरडीह कारो के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम घेराबंदी कर शिवम सिंह निवासी महुआ मुरारपुर थाना जाहानागंज आजमगढ़ व लालू राम निवासी गुरवां चितबड़ागांव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस व पिकअप बरामद की गई। बरामद पिकअप को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ठंड व कोहरे को देखते हुए डकैती के बाद पिकअप से सामान ले जाकर बेच देते। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम सिंह पर चितबड़ागांव, बैरिया व लालू राम पर चितबडगांव, गड़वार सहित कई थानाें पर प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed