फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two community members assault, one youth killed

बलिया में दो समुदायों के लोग भिड़े, एक की मौत, छह घायल

Tue, 05 May 2020 09:49 AM IST
balia/ amarujala Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 05 May 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
two community members assault, one youth killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Shutterstock

विज्ञापन

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासुमपुर गांव में सोमवार की देर रात छेड़खानी को लेकर दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान 22 साल के हमजा उर्फ फरहीन की मौत हो गई, जबकि छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। 
 
सूचना मिलते ही खेजुरी थाना समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के किकोड़ा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहां भी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने कहा कि दोनों मामलों में संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर मामले की मानिटरिंग कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed