{"_id":"5f1d7e558ebc3ea08b5c0efe","slug":"two-children-who-are-going-to-nanihal-are-missing-ballia-news-vns537940529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः ननिहाल जा रहे दो बच्चे न पहुंचे ननिहाल न घर, परिजन चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः ननिहाल जा रहे दो बच्चे न पहुंचे ननिहाल न घर, परिजन चिंतित
विज्ञापन
बलिया के मनियर क्षेत्र के खेमापुर से दो युवक कक्षा आठ में एडमिशन कराने के लिए ननिहाल बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निकले, लेकिन दोनों बच्चे न तो ननिहाल पहुंचे और न ही घर। परिजनों ने इसकी सूचना मनियर थाने को दे दी है। पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
राहुल कुमार राजभर (16) पुत्र लालदेव राजभर व सनी कुमार राजभर (15) पुत्र राधे प्रसाद राजभर निवासी खेमापुर थाना मनियर दोनों दोस्त हैं तथा कक्षा सात के छात्र हैं। कक्षा आठ में एडमिशन कराने के लिए राहुल कुमार अपने मित्र सनी कुमार को लेकर अपने ननिहाल नरायणपुर मामा रघुवंशी प्रसाद राजभर के घर के लिए शुक्रवार की शाम चार बजे निकला।
दोनों युवकों को एक युवक बाइक से मनियर थाना क्षेत्र के ही दतपुर तक ले जाकर उन्हें छोड़ दिया। उसके बाद दोनों युवक पैदल निकले। इसके बाद दोनों कहां गए? कैसे हैं? इसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिली। रात को परिजनों ने अपने मामा के यहां फोन कर दोनों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वहां भी दोनों नहीं पहुंचे है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी।