{"_id":"6a4d34a0e1acf72d49005f99","slug":"two-bullets-extracted-from-the-injured-angads-abdomen-ballia-news-c-190-1-ana1001-168111-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घायल अंगद के पेट से निकलीं दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घायल अंगद के पेट से निकलीं दो गोलियां
विज्ञापन
बलिया। बैरिया थाना के रानीगंज बाजार के कोटवा मोड़ पर पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के आपसी विवाद में चली गोली से घायल विकास सिंह उर्फ अंगद सिंह का इलाज वाराणसी में चल रहा है। ऑपरेशन कर पेट से दो गोलियां निकाली गई हैं। पिता बृजेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शनि सिंह, भाई हिमांशु सिंह, पिता विनोद सिंह व चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, मारपीट में मुख्यारोपी शनि सिंह को भी सिर व आंख पर चोट लगी थी, जिसका इलाज कराने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर तमंचा व कारतूस बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि रेवती थाना के झरकटहा निवासी बृजेश सिंह ने तहरीर में बताया कि बेटे अंगद सिंह की कोटवा निवासी सनी सिंह और हिमांशु सिंह से रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव था और जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। सोमवार की शाम करीब सात बजे अंगद सिंह बैरिया से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कोटवा मोड़ के पास सनी सिंह एक काले रंग की स्कॉर्पियो से तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा, जबकि विनोद सिंह पहले से मौके पर मौजूद था। सभी ने अंगद की बाइक रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विनोद सिंह ने कथित रूप से सनी सिंह को गोली मारने के लिए उकसाया, जिसके बाद सनी सिंह ने फायरिंग कर दी। गोली अंगद सिंह के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को पहले सोनबरसा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर बनी हुई है। घटना स्थल पर लगे सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
सरेराह गोलीकांड के बाद लोगों में बना डर
बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवां मोड़ पर सरेराह मारपीट में चली गोली की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 25 अगस्त को कोटवा गांव निवासी एक किराना व्यवसायी के घर पर हुई फायरिंग की घटना व भरत छपरा-रानीगंज मार्ग पर एक आभूषण व्यवसायी से आभूषण भरे बैग छीनने के प्रयास से जोड़कर लोग घटना को देख रहे हैं। दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कराने में सनी सिंह की भूमिका थी। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्त का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।