फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two brothers molested a girl and bit her when she protested.

Ballia News: सगे दो भाइयों ने की छेड़खानी विरोध करने पर दांत से काटा

Sat, 23 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two brothers molested a girl and bit her when she protested.
घोघा (बलिया)। बांसडीह कस्बा क्षेत्र की युवती के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेले पाकर सगे दो भाइयों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्होंने दांतों से काटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार यह घटना 20 मई की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़िता के माता-पिता और बड़ा भाई जमीन के बंटवारे के लिए जिला मुख्यालय गए हुए थे। घर में केवल पीड़िता और उसकी छोटी बहन मौजूद थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संगे दो भाई घर में घुस गए। युवती ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उसे जमीन पर पटक दिया। बीच बचाव करने आई इसकी छोटी बहन को भी आरोपियों ने धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद दोनों भाइयों ने छेड़खानी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो युवकों ने उसके हाथ और गर्दन पर दातों से काट लिया। इसी बीच बाजार से लौटे पीड़िता के भाई को देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed