{"_id":"5ec2a24a8ebc3e90364540c1","slug":"two-brothers-injured-by-stabbing-ballia-news-vns525533965","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमलाकर दो सगे भाईयों को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ युवकों ने चाकू से हमलाकर दो सगे भाईयों को किया जख्मी
विज्ञापन
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास खेत में रविवार की शाम काम कर रहे दो सगे भाइयों को किसी बात पर कहासुनी के बाद मनबढ़ों ने चाकू और लाठीडंडे से हमलाकर घायल कर दिया। दोनों भाइयों की हालत गंभीर है। घायलों की मां की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के जीराबस्ती ग्राम सभा के पूरवा नोनिया छपरा निवासी धनंजय (30), उसका छोटा भाई मोतीलाल (20) और उनकी मां रुकमीना देवी (70) जनेश्वर मिश्रा पार्क के समीप अपने खेत में काम कर रही थी। तभी इसी गांव का हिफाजत पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों भाइयों से वह उलझ गया। इस दौरान खुद को अकेला महसूूस कर युवक ने फोन करके गांव से कुछ युवकों को बुला लिया। लाठी-डंडे से लैस होकर आए युवकों ने धनंजय और मोतीलाल पर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने चाकू मारकर दोनों भाइयों धनंजय और मोतीलाल को घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों युवक मौके पर ही बेहोश हो गए। घायल की बूढ़ी मां की चीख-पुकार सुनने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हनुमान चौकी इंचार्ज राजीव पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी पुलिस को पीडि़त पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
जनेश्वर मिश्रा पार्क के आसपास करीब दो किलोमीटर तक नशेडि़यों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां आए दिन विवाद होता है। लड़कियों के साथ छेड़छाड़, युवकों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं।