फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two assistant teachers, Shikshamitra's salary stopped

बीएसए ने आधा दर्जन से अधिक शिक्षकों पर की कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two assistant teachers, Shikshamitra's salary stopped
बलिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने दो सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी सीयर और नगरा की निरीक्षण आख्या के बाद संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

बीएसए द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 12 दिसंबर को सीयर व नगरा के बीईओ ने निरीक्षण किया था। सीयर का प्राथमिक विद्यालय नथना सुबह 9:10 बजे बंद मिला था। प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमपट्टी टोला पर 9:15 बजे सहायक अध्यापक ममता गुप्ता और शिक्षा मित्र रंजना अनुपस्थित थीं। प्रावि सिउरी प्रेमरजा पर 9:40 पर सभी अध्यापक गायब थे। बीएसए ने इन सभी सहायक अध्यापक/शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन/मानदेय कटौती करने की कार्रवाई की है। वहीं, शिक्षाक्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय डिहवा पर तैनात सहायक अध्यापक सुधीर तिवारी पर आरोप है कि विद्यालय में कार्यरत रहते हुए वीडियो वायरल करके अध्यापक आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। साथ ही दूध वितरण की स्थिति को भ्रमित करते हुए विभाग की छवि को धूमिल करना, पंजिका अधिकृत बनाकर हस्ताक्षर करना और नियमों की अवहेलना कर पठन-पाठन में रुचि नहीं लेने का भी आरोप है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक सुधीर तिवारी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आख्या मांगी है।
विज्ञापन

एमडीएम में गड़बड़ी पर स्पष्टीकरण मांगा : बलिया। खंड शिक्षा अधिकारी सीयर के निरीक्षण के दौरान प्रावि डफलपुरा में एमडीएम छात्र संख्या गड़बड़ी करने की बात संज्ञान में आई। वहां पूर्व में 60-65 दैनिक संख्या दिखाई गई थी, जबकि मौके पर 42 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी तरह प्रावि कुशहा ब्राह्मण में पूर्व में छात्र संख्या 60-65 दैनिक, जबकि मौके पर 34 मिले। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने दोनों प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि क्यों न आपके विरुद्ध वित्तीय अनियमितता के आरोप में कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed