फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two arrested for stealing in liquor shop

शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing in liquor shop
रसड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को देसी शराब की दुकान में चोरी करने वाले दो चोरों को अखनपुरा नहर के समीप से कट्टा, कारतूस, चाकू एवं चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गोपाल पासवान निवासी मल्लाह टोली कस्बा रसड़ा तथा राजकुमार उर्फ गोदा निवासी मल्लाह टोली वार्ड नंबर दो कस्बा रसड़ा बताया। जबकि आरोपी मुन्ना बांसफोर मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। आरोपियों के पास से एक तमंचा व कारतूस, एक चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा 4900 रुपये नगद तथा मोबाइल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि चार नवंबर 2021 को प्रवीण कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र नाथ सिंह निवासी दौलतपुर थाना नरही द्वारा तहरीर दिया गया था कि उसके देसीशराब की दुकान में छत के रास्ते घुसकर गोपाल पासवान व दो-तीन अज्ञात लोगों द्वारा चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed