{"_id":"65c5016b057544e17e060ac6","slug":"two-arrested-for-making-objectionable-remarks-against-prabhu-ram-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: सोशल मीडिया पर प्रभु राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: सोशल मीडिया पर प्रभु राम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो गिरफ्तार
Thu, 08 Feb 2024 09:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 Feb 2024 09:59 PM IST
सार
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी अवनीश और मुबारकपुर गांव के विपिन ने मिलकर मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसके खिलाफ बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में पुलिस ने भगवान राम के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दो युवकों के विरुद्ध बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी अवनीश और मुबारकपुर गांव के विपिन ने मिलकर मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया।
विज्ञापन
एक्स पर पोस्ट में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई है। पुलिस को इस मामले की जानकारी बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर बुधवार को अवनीश और विपिन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपी अवनीश और विपिन को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन