फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two arms smugglers caught by police five pistols 10 magazines and six guns recovered

Ballia News : दो असलहा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, पांच पिस्टल, 10 मैगजीन और छह तमंचे बरामद

Sun, 30 Mar 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

पुलिस ने असलहा तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से पांच पिस्टल और दस मैगजीन के साथ छह देसी तमंचे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस इनकी निशानदेही पर अन्य की तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Two arms smugglers caught by police five pistols 10 magazines and six guns recovered
पुलिस की हिरासत में असलहा तस्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वाट एवं सर्विलांस टीम तथा सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अवैध असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच पिस्टल, 10 मैगजीन, छह तमंचा व बिना नंबर की एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। रविवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


कहा कि तस्कर उक्त हथियार की खेप किसी को पहुंचाने शहर की तरफ आ रहे थे। उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य साथियों व मुख्य सरगना की तलाश होगी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह तथा निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक हितेश कुमार प्रभारी स्वॉट टीम व सिविल लाइन चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह चक्रमण व तलाशी कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी दौरान शिवरामपुर गंगा घाट के पास हनुमान मंदिर के पास घाट की तरफ से आ रही एक बाइक सवार को तलाशी के लिए रोका। पुलिस टीम को देख वह पहले ही बाइक रोक भागने के फिराक में थे, पुसिस टीम ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान अपना नाम सोनू कुमार निवासी महादेवपुर महौली व मोहम्मद नबीउल्ला निवासी मिर्जापुर बरदाह थाना मुफस्सील जिला मुंगेर बिहार बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच पिस्टल, 10 मैगजीन, छह तमंचा मिला। एक बिना नंबर प्लेट की बाइक व दो मोबाइल भी मिला। इस दौरान एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ सीटी श्याकांत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed