फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two and a half kilos of ganja and two smugglers arrested

ढाई किलो गांजा व असलहा संग दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two and a half kilos of ganja and two smugglers arrested
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकंदरपुर पुलिस ने शनिवार की रात अलग-अलग स्थानों से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उप निरीक्षक जयप्रकाश को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांजा तस्कर रूदल नट निवासी ग्राम नतकहरा थाना गड़वार हरपुर पुलिया के पास खड़ा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाश के दौरान उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस तथा एक झोले में रखा एक किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उप निरीक्षक रामाश्रय यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा तस्कर मुहम्मद अंसार निवासी धनौतीपुरा थाना गड़वार लखनापार पुलिया के पास खड़ा है। जिसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस तथा एक झोले में रखा एक किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाले टीम में हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल आशीष यादव, कांस्टेबल प्रभाकर यादव, कांस्टेबल रजनीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed