{"_id":"672d1ca9ea4820f3ef0b9b66","slug":"two-accused-of-snatching-arrested-ballia-news-c-190-1-bal1002-126261-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर शाम को महुआ मोड़ जाने वाले मार्ग से छिनैती की घटना का अंजाम देने वाले दो युवकों को राइडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
बांसडीह रोड थाना के शंकरपुर निवासी शशिकांत ने तीन नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी कि बाइक से घर जाते समय राइडर सवार दो युवकों ने बात करते समय मोबाइल छीनकर भाग निकले। इसी तरह की घटना पांच दिन बाद फिर हो गई। एक के बाद एक हुई घटना पर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई।
घटना को अंजाम देने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद शाम को एसआई अजय पाल व पवन कुमार ने महुआ मोड़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान दीपक सिंह यादव निवासी कोलकला थाना सहतवार व सिद्धार्थ सिंह निवासी नगहर थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों के पास से एक मोबाइल, तमंचा, कारतूस, छिनैती 2300 रुपये, टीवीएस राइडर बरामद हुआ है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।