फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused arrested in encounter in murder case of tent businessman

Ballia News: टेंट कारोबारी की हत्या के मामले में दो अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 13 Oct 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in encounter in murder case of tent businessman
पुलिस मुठभेड़ घायल आरोपी को उपचार के लिए ले जाती पुलिस। वीडियो ग्रैब पुलिस विभाग
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव निवासी टेंट कारोबारी एजाजुल हक की चाकू मारकर हत्या के मामले में वांछित राघवेंद्र प्रताप सिंह व अंगद कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्ताकर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। तीसरा बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि शनिवार की रात डेढ़ बजे के करीब गड़वार पुलिस रामपुर असली मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। एक मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। परंतु मोटरसाइकिल सवार बिना रुके मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। रामपुर असली गांव जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल फिसल गई और पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। राघवेंद्र प्रताप सिंह को दाहिने पैर में गोली लगी तथा दूसरा बदमाश अंगद कुमार निवासी भीखमपुर फेफना को बाएं पैर में गोली लगी। बाइक सवार बदमाश निरंजन सिंह निवासी त्रिकालपुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश राघवेंद्र प्रताप सिंह व अंगद कुमार है। दोनों ने साथियों के साथ मिलकर 28 सितंबर की रात त्रिकालपुर में एजाजुल हक को उसी की टेंट हाउस की दुकान के अंदर घुसकर लात घूसों, चाकू और लाठी डंडों से मारपीट कर अधमरा किया था। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघवेंद्र प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसपी ओमवीर सिंह ने 15 हजार रुपये का इनाम पूर्व में घोषित किया गया था। दोनों घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पकड़े गए बदमाश राघवेंद्र प्रताप सिंह व अंगद कुमार के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। भागे हुए बदमाश की तलाश की जा रही है। राघवेंद्र पर गोवंश तस्करी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। टेंट कारोबारी एजाजुल हक की हत्या के मामले में नौ नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed