फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   twelve people injured and three young man critical in various road accident

Ballia News: बलिया में बस से टकराई पिकअप, दो बाइक में टक्कर, कई हादसों में 12 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Sun, 21 Apr 2024 07:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 07:34 PM IST
सार

Ballia News: बलिया में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हादसे हुए। इस दौरान कुल 12 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को सरकारी और निजी अस्पताल में भेजा। यहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
twelve people injured and three young man critical in various road accident
बस और पिकअप की भिड़ंत के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया मार्ग स्थित पहाड़पुर के समीप शनिवार की देरशाम रोडवेज बस व पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़त में पिकअप चालक विवेक यादव एवं खलासी परमधारी यादव निवासी मेहनगर आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि आजमगढ़ से बलिया जा रही रोडवेज बस सड़क के किनारे खड़ी थी। उसी समय बिहार से मऊ की तरफ जा रही पिकअप अचानक सामने से आकर बस से टकरा गई। देवस्थली पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप के अंदर सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


उधर, रोडवेज बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। रसड़ा कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों घायलों को चिलकहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, तीन रेफर

गोसाईपुर चट्टी के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिव मंदिर राजभर पुत्र सिंहासन राजभर (65) निवासी सिवानकला, राजेंद्र राजभर पुत्र मुनेश्वर राजभर (32) निवासी सिवानकला, फूल कुंवर पुत्र जहांगीर राजभर (40) निवासी सिवानकला मोटरसाइकिल से शिव मंदिर राजभर की पत्नी का अंतिम संस्कार सिवानकला गांव में होने के बाद पत्नी की अस्थियों को खरीद दरौली स्थित सरयू नदी में विसर्जित कर वापस अपने गांव आ रहे थे। 

अभी सिकंदरपुर मनियर मार्ग स्थित गोसाईपुर चट्टी के समीप पहुंचे थे कि सिकंदरपुर की तरफ से मनोहर यादव पुत्र रामाशीष यादव (20) निवासी नहिलापार की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मनोहर यादव, शिव मंदिर राजभर व राजेंद्र राजभर की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

स्कॉर्पियो ई-रिक्शा और ऑटो से टकराई, छह घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र के जानपुर मुड़ियारी के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर ई-रिक्शा व ऑटो में टकरा गई। इस घटना में ऑटो ड्राइवर समेत छह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्कॉर्पियो मनियर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही थी, जो बांसडीह से मनियर की तरफ जा रही ऑटो में साइड से टकरा गई। इस घटना में साइड में खड़ी ई रिक्शा चपेट में आ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो चालक आदित्य तिवारी (25) पुत्र स्व. प्रेम तिवारी, निवासी गंगापुर, मनियर व ऑटो सवार भगवान शर्मा (65) पुत्र स्व. राम लखन शर्मा, निवासी आदर, थाना बांसडीह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इसके अलावा चार अन्य लोगों को भी हल्की चोटे आईं। घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने स्कार्पियो और ऑटो को कोतवाली लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed