Ballia News: बलिया में बस से टकराई पिकअप, दो बाइक में टक्कर, कई हादसों में 12 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
Ballia News: बलिया में विभिन्न थाना क्षेत्रों में हादसे हुए। इस दौरान कुल 12 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को सरकारी और निजी अस्पताल में भेजा। यहां उनका इलाज चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया मार्ग स्थित पहाड़पुर के समीप शनिवार की देरशाम रोडवेज बस व पिकअप की आमने-सामने हुई भिड़त में पिकअप चालक विवेक यादव एवं खलासी परमधारी यादव निवासी मेहनगर आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि आजमगढ़ से बलिया जा रही रोडवेज बस सड़क के किनारे खड़ी थी। उसी समय बिहार से मऊ की तरफ जा रही पिकअप अचानक सामने से आकर बस से टकरा गई। देवस्थली पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप के अंदर सवार दोनों घायलों को बाहर निकाला।
उधर, रोडवेज बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। रसड़ा कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों घायलों को चिलकहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, तीन रेफर
गोसाईपुर चट्टी के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिव मंदिर राजभर पुत्र सिंहासन राजभर (65) निवासी सिवानकला, राजेंद्र राजभर पुत्र मुनेश्वर राजभर (32) निवासी सिवानकला, फूल कुंवर पुत्र जहांगीर राजभर (40) निवासी सिवानकला मोटरसाइकिल से शिव मंदिर राजभर की पत्नी का अंतिम संस्कार सिवानकला गांव में होने के बाद पत्नी की अस्थियों को खरीद दरौली स्थित सरयू नदी में विसर्जित कर वापस अपने गांव आ रहे थे।
अभी सिकंदरपुर मनियर मार्ग स्थित गोसाईपुर चट्टी के समीप पहुंचे थे कि सिकंदरपुर की तरफ से मनोहर यादव पुत्र रामाशीष यादव (20) निवासी नहिलापार की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मनोहर यादव, शिव मंदिर राजभर व राजेंद्र राजभर की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
स्कॉर्पियो ई-रिक्शा और ऑटो से टकराई, छह घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के जानपुर मुड़ियारी के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो असंतुलित होकर ई-रिक्शा व ऑटो में टकरा गई। इस घटना में ऑटो ड्राइवर समेत छह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्कॉर्पियो मनियर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही थी, जो बांसडीह से मनियर की तरफ जा रही ऑटो में साइड से टकरा गई। इस घटना में साइड में खड़ी ई रिक्शा चपेट में आ गया और क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो चालक आदित्य तिवारी (25) पुत्र स्व. प्रेम तिवारी, निवासी गंगापुर, मनियर व ऑटो सवार भगवान शर्मा (65) पुत्र स्व. राम लखन शर्मा, निवासी आदर, थाना बांसडीह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके अलावा चार अन्य लोगों को भी हल्की चोटे आईं। घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने स्कार्पियो और ऑटो को कोतवाली लेकर चली गई।