फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Turtipar Shines Among 375 Panchayats; Receives Chief Minister's Panchayat Incentive Award

Ballia News: 375 पंचायतों में चमका तुर्तीपार, मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Sun, 14 Jun 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Turtipar Shines Among 375 Panchayats; Receives Chief Minister's Panchayat Incentive Award
बेल्थरारोड। सीयर विकासखंड की ग्राम पंचायत तुर्तीपार को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार स्वरूप ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

सशक्तीकरण, जनभागीदारी और विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में तुर्तीपार ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रदेश की कुल 375 ग्राम पंचायतों को इस योजना के तहत चयनित कर सम्मानित किया गया है। तुर्तीपार ग्राम पंचायत ने जनपद स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त कर न केवल सीयर ब्लॉक बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर सीयर ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत को मिला यह सम्मान विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। यह पुरस्कार पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों की सामूहिक मेहनत तथा सहभागिता का प्रतिफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और प्रोत्साहन से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने तुर्तीपार के सभी ग्रामवासियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उनका मानना है कि प्रोत्साहन राशि से पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed