फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Turmeric was applied to Mahadev and Mehndi was applied to Mother Parvati.

Ballia News: महादेव को हल्दी, माता पार्वती को लगाई मेहंदी

Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Turmeric was applied to Mahadev and Mehndi was applied to Mother Parvati.
बलिया। महाशिवरात्रि आठ मार्च यानि कल है। इससे पहले बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शादी से पहले रस्म निभाने का क्रम जारी है। बुधवार की सुबह महिलाओं ने गीत-संगीत के बीच महादेव को हल्दी तथा माता पार्वती को मेंहदी लगाई गई। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर में महिलाओं ने शादी के गीत गाते हुए सभी रस्मों को पूरा किया। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का शुभ विवाह होगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की तैयारी बाबा बालेश्वर मंदिर के साथ ही पूरे जिले में तेज हो गई है। साफ-सफाई के साथ ही बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर बैडिकेडिंग आदि का कार्य दो दिन पहले से ही जारी है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर प्रबंध कमेटी इसका विशेष ध्यान रख रही है। दर्शन-पूजन के लिए भीड़ के बावजूद सभी पूरे श्रद्धा-भाव से बाबा का जलाभिषेक कर सके, इसका पूरा बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन

महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार अलग-अलग बनाए गए हैं। मंदिर प्रबंध कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर में दीपक नहीं जलाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed