{"_id":"6180285fa959026d1f3b7dba","slug":"tubewell-operator-shot-dead-in-broad-daylight-ballia-news-vns620575022","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप ऑपरेटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप ऑपरेटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के श्रीपुर मठिया में सोमवार को दोपहर दो बजे नलकूप ऑपरेटर की दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी। ऑपरेटर अपनी पत्नी के साथ धान की फसल पिटवा रहा था तभी बदमाशों ने विवाद के बाद उसे गोली मारी और फरार हो गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ प्रीति त्रिपाठी, नवागत एएसपी विजय त्रिपाठी, एसपी राजकरन नय्यर पुलिस फोर्स संग घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उधर, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
गजियापुर निवासी राजेंद्र यादव(49) श्रीपुर पानी टंकी पर बतौर ऑपरेटर तैनात था। पास में ही उसका मकान था जहां अपने परिवार के साथ रहकर वह खेती बारी करता था। सोमवार को राजेंद्र पत्नी व कुछ मजदूरों के साथ धान की फसल पिटवा रहा था। तभी बाइक से पंहुचे तीन युवकों ने उसे बुलाकर बातचीत की। कुछ देर में ही विवाद होने लगा। यह सब कुछ दूर धान पीट रही राजेंद्र की पत्नी देख रही थी। पति से बहस होते देख वह वहां जाने लगी। तभी एक युवक ने राजेंद्र को कट्टे से गर्दन के पास गोली मार दी। पत्नी के शोर मचाने पर बदमाश मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग निकले। इस दौरान जुटे ग्रामीण राजेंद्र को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
उधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के ल्रिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, एसपी, सीओ ने मृतक के परिजनों से बातचीत की और घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने के आश्वासन दिया।
विज्ञापन
घटना के दोषियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक बलिया