फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tubewell operations stalled due to lack of electricity

Ballia News: बिजली न होने से नलकूप का संचालन ठप

Wed, 03 Dec 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tubewell operations stalled due to lack of electricity
पिंडारी गांव स्थित पोछरी मौजा में लगा सरकारी नलकूप का बंद पड़ा ताला।संवाद
हल्दी विकास खंड बेलहरी के पिंडारी गांव स्थित पोछरी मौजा में लगा सरकारी नलकूप पिछले पांच महीने से विद्युत सप्लाई के अभाव में बंद पड़ा है। आपरेटर से लेकर किसान तक विभाग का चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पिंडारी के पोछरी मौजा में सरकारी नलकूप विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते बंद पड़ा है। करीब 100 एकड़ फसल सूखने के कगार पर आ गई है। नलकूप के अन्तर्गत 24 कुलावा चलता है।
विज्ञापन

जिस पर करीब डेढ़ सौ एकड़ खेतों की सिंचाई की जाती है लेकिन नलकूप पर विद्युत सप्लाई न जाने के कारण बंद पड़ा है। किसानों ने बताया कि नलकूप आपरेटर कंट्रोल नंबर से लेकर अधिकारियों को कई बार ट्यूबवेल बंद होने की लिखित रूप से 30 अगस्त व 27 सितंबर 2025 को और मौखिक रूप से भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरुपुर के किसान कौशल तिवारी, गौरी शंकर तिवारी, पवन तिवारी, पिंडारी गांव के किसान उमा शंकर यादव डान, कन्हैया यादव, जितेन्द्र यादव, पुरास गांव के लालू बिंद, बालेश्वर राम आदि किसानों ने बताया कि अक्टूबर महीने में जेई क्षेत्र में आए थे।

दिसंबर माह शुरू होने के बाद भी कोई काम नहीं हुआ। दुबहर फीडर के जेई महमूद अख्तर ने बताया कि ट्यूबवेल बंद होने की जानकारी मुझे नहीं है। लाइनमैन भेजकर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed