फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truth of Nari Niketan revealed during inspection, strict instructions given

निरीक्षण में सामने आया नारी निकेतन का सच, दिए सख्त निर्देश

Thu, 25 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Truth of Nari Niketan revealed during inspection, strict instructions given
बलिया। जिला जज गजेन्द्र कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रिचा वर्मा ने गुरुवार को नारी निकेतन निधरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान निकेतन में लगे तीन सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। जिस पर सचिव ने नाराजगी जाहिर की और इसे तत्काल ठीक करा लेने का निर्देश अधीक्षिका राधिका को दी। निरीक्षण के दौरान उन्होने वे अधीक्षिका से निकेतन के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अभिलेखों को मंगाकर निरीक्षण की। श्रीमती वर्मा ने निकेतन में रह रही बालिकाओं से बात की और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बालिकाओं के साथ वे उनके कमरे में गयी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी साथ ही सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान पूजा सिंह महिला शक्ति केंद्र ने बताया कि वह जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा नारी निकेतन में रह रहे बालिकाओं को कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव से संबंधित जानकारी देने के लिये नियुक्त किया गया है। निरीक्षण में तीन सीसीटीवी कैमरा खराब हालत में पाये गए इस पर वे नाराज हुई और इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। इसी दौरान मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम द्वारा बालिकाओं एवं कर्मचारियों की सैम्पल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed