फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   True Guru Dakshina is to take the fame of the school to the top: Vice Chancellor

विद्यालय की प्रसिद्धि को शिखर तक ले जाना ही सच्ची गुरु दक्षिणा: कुलपति

Mon, 15 Feb 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
True Guru Dakshina is to take the fame of the school to the top: Vice Chancellor
नगर के टाउन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करती कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय। - फोटो : BALLIA
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कालेज की पुरा छात्रा और जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि शिष्य की प्रतिष्ठा प्राप्त कर विद्यालय को प्रसिद्धि के शिखर तक ले जाना ही उसकी सच्ची गुरुदक्षिणा होती है। आप सभी छात्र यहां से शिक्षा प्राप्त कर ऐसी प्रतिष्ठा हासिल करें कि विद्यालय शिखर पर पहुंचे। यही आपकी गुरु के प्रति सच्ची गुरुदक्षिणा होगी।
विज्ञापन

कुलपति विद्यालय की पत्रिका विकासिका के 56वें अंक के विमोचन और बलिया के मालवीय मुरली बाबू की जयंती पर आयोजित खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रही थीं।। उन्होंने सभागार में बैठे छात्रों से कहा कि वह कुलपति के रूप में यहां नहीं आई हैं। वह यहां सीनियर छात्रा के रूप में उपस्थित हैं। कहा कि वह 1965-66 में यहां कक्षा छह की छात्रा थीं। वह कक्षा में अकेली छात्रा होती थीं। बताया कि तुलसी जयंती पर काव्यपाठ किया था, जिस पर उन्हें प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वह पुरस्कार आज भी मेरे लिए अनमोल है।
विज्ञापन

बलिया के मालवीय मुरली बाबू को याद करते हुए पांडेय ने कहा कि उनका व्यक्तित्व अद्भुत था। मुझे गर्व है कि मैंने उनके साथ अपना बचपन जिया है। मुरली बाबू का वात्सल्य प्रेम गजब का था। वे मुझे अपनी नतनी की तरह प्यार करते थे। कुलपति के विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव, प्रबंधक अमर कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश सिन्हा ने बुके देकर स्वागत किया। टाउन एजूकेशनल सोसायटी के सचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण किया। कुलपति ने पत्रिका के विमोचन के बाद खेलकूद प्रतियोगिता के जूनियर चैम्पियन अनुभव यादव, सीनियर चैम्पियन अन्नू गुप्ता और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के जूनियर चैम्पियन प्रिंस शर्मा और सीनियर चैम्पियन को पुरस्कार दिया। कुलपति को विद्यालय परिवार और उनके पांच शिष्य जो विद्यालय में शिक्षक हैं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन अभिषेक कुमार पाठक ने किया। विद्यालय की पुरा छात्रा के रूप में कुलपति का स्वागत करने के लिए विद्यालय के शिक्षक व छात्र भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में टाउन एजूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष दीपक वर्मा प्रबंध समिति के उप प्रबंधक अमिताभ श्रीवास्तव की उपस्थिति विशेष रही। कुलपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक विद्यालय का सभागार तालियों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed