फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truck driver dies due to electric shock

Ballia News: करंट लगने से ट्रक चालक की मौत

Fri, 17 Nov 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to electric shock
नगरा-रसड़ा मार्ग पर नहर के समीप सड़क किनारे लटक रहे विद्युत तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पड़री उसरहा निवासी ओमप्रकाश यादव उर्फ मल्लू एफसीआई का ट्रक चलाता था। बृहस्पतिवार की रात को ट्रक चालक राशन लदे ट्रक ले आकर कस्बे के नगरा-रसड़ा मार्ग पर नहर के समीप खड़ा किया। किसी कार्य से ट्रक के ऊपर चढ़ रहा था। ट्रक के ऊपर लटक रहे ग्यारह हजार वोल्ट के जर्जर तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग ट्रक चालक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी माधुरी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी दो पुत्र मुकेश 16, राकेश 12 व एक पुत्री काजल 14 को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed