फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Truck and trailer collide on NH-31, one dead, two seriously injured

Ballia News: एनएच-31 पर ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Truck and trailer collide on NH-31, one dead, two seriously injured
नरही क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव के समीप ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक।संवाद
नरहीं। नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह चौकी अंतर्गत नसीरपुर मठ गांव के सामने नेशनल हाईवे-31 पर सोमवार की देर रात बालू लदे ट्रेलर और ट्रक टकरा गए। हादसे में ट्रक चालक बिट्टू यादव की मौत हो गई। ट्रेलर पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

थाना के प्रभारी शिवकुमार कुशवाहा के अनुसार, हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। लाल बालू से लदा एक ट्रेलर भरौली से गाजीपुर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी दिशा (गाजीपुर) से एक खाली ट्रक बक्सर की तरफ आ रहा था। नसीरपुर मठ के गेट के समीप दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ट्रक चालक बिट्टू यादव (42) निवासी ताजपुर मांझा, जमानियां (गाजीपुर) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रेलर चालक राम अवतार (25) और विमल (29) निवासी अल्वेस कुइयां, जिला बस्ती की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। पुलिस ने मृतक चालक बिट्टू यादव के पिता कमला यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed