फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Troubled by not getting a job and demanding money back with interest, a young man committed suicide

Ballia News: वीडियो बनाकर युवक ने बताया- 'कर रहा हूं आत्महत्या'.. सीएम योगी से लगाई ये गुहार

Mon, 17 Jul 2023 10:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 17 Jul 2023 10:24 AM IST
सार

विजईपुर निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह उर्फ डींकू (36) ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट लिखा था जिसमें कहा कि कुछ साल पहले दो लड़कों से मुलाकात हुई थी। जिसमें से एक लड़के का नाम संदीप कुमार निवासी मोरिया मेहनगर तहसील जिला आजमगढ़ तथा दूसरा वरुण चतुर्वेदी निवासी जवही दियर से हुई थी। उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए मांगे थे।

विज्ञापन
Troubled by not getting a job and demanding money back with interest, a young man committed suicide
Ballia News: वीडियो बनाकर युवक ने बताया- 'कर रहा हूं आत्महत्या' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में सदर कोतवाली के विजईपुर में दोस्त के प्रताड़ना से तंग होकर रविवार की देर शाम शिवेंद्र सिंह (36) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम को भेज, मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। युवक के पास मिले सुसाइड नोट में दोस्त सहित तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पत्नी व परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमय हुई काशी: सुबह आठ बजे तक 1 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

विजईपुर निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह उर्फ डींकू (36) ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट लिखा था जिसमें कहा कि कुछ साल पहले दो लड़कों से मुलाकात हुई थी। जिसमें से एक लड़के का नाम संदीप कुमार निवासी मोरिया मेहनगर तहसील जिला आजमगढ़ तथा दूसरा वरुण चतुर्वेदी निवासी जवही दियर से हुई थी। उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए मांगे थे। हमने दे दिया था। इसके बाद इन लोगों ने फर्जी लेटर एवं आई कार्ड हमें दे दिया। मैं समझा मेरी नौकरी लग गई है। फिर उन्होंने बताया कि अभी पाँच सीट खाली है। तुम और लड़के बताओ, तुम्हें प्रति लड़का एक लाख रुपए रुपए देंगे। मैंने अपने दोस्तों से नौकरी के बारे में बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें से एक दोस्त बनकटा निवासी अर्पित सिंह ने मुझे दो लाख रुपए नौकरी के नाम पर दिए। चुकी मैं मध्यस्थ था। मैंने उस पैसे को जवही दीयर निवासी वरुण चतुर्वेदी को दे दिया था, लेकिन कई साल बीत गए नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद अर्पित सिंह ब्याज सहित पैसे की मांग करने लगा। इसके बाद मैंने पांच प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे लौटा दिया, लेकिन वे 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे की मांग कर रहा हैं। उनके द्वारा कहा गया कि अगर 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे नहीं दोगे तो तुम्हारे लड़के को जान से मार देंगे। वह आए दिन मेरे परिवार को प्रताड़ित करने लगे। जिससे तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर हूं। इस मामले में आजमगढ़ निवासी संदीप कुमार, जवही दीयर निवासी वरुण कुमार चतुर्वेदी एवं शहर कोतवाली के बनकटा निवासी अर्पित सिंह मुख्य आरोपी है। सुसाइड नोट में शिवेंद्र ने आरोपियों से पैसा वसूल कर पत्नी पूजा सिंह को देने की गुहार लगाई है। क्योंकि मेरी पत्नी के सभी गहने गिरवी रखे गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर सीओ सीटी एसएन वैभव पांडेय, कोतवाल राजीव सिंह ने परिजनों से बातचीत कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed