फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Troubled by domestic dispute, a young man cut himself off from the train

घरेलू कलह से परेशान युवक ने ट्रेन से कट कर दी जान

Thu, 07 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, a young man cut himself off from the train
बेल्थरारोड। उभांव पुल के पास मंगलवार की रात घरेलू कलह से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा ग्राम निवासी सुगमल यादव (28) ट्रक ड्राइवर था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। उसे वापस घर लाने को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। घटना के दिन ससुराल में इसको लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकलने से युवक परेशान हो गया। मंगलवार की रात वह बाइक लेकर घर से निकला। इस दौरान युवक ने पत्नी से मोबाइल से बात भी किया था। घर से 12 किलोमीटर दूर उभांव रेल पुल के पास बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर दी। कुछ देर के बाद भटनी की ओर से आ रही चौरी चौरा एक्सप्रेस के सामने उसने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के क्षत- विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसका कोई संतान नहीं था। वह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा और घर का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed