{"_id":"679d2a1a1d9c07f59103462f","slug":"trouble-due-to-traffic-jam-on-bharauli-golambar-ballia-news-c-190-1-ana1001-132495-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भरौली गोलंबर पर जाम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भरौली गोलंबर पर जाम से परेशानी
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर तीन दिनों से जाम बना हुआ है। शुक्रवार को मुंडन संस्कार के लिए उजियार गंगा तट पर जा रही दर्जनों गाडियां घंटों जाम में फंसी रही। जाम से बचने के लिए उजियार गांव के अंदर के रास्ते से निकले के प्रयास में गांव के रास्ते जाम हो गये। दोपहर एक बजे तक गंगा तट पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
भरौली गोलंबर गाजीपुर मार्ग पर तीन दिनों से छोटे बड़े वाहन रेंगते रहे। बृहस्पतिवार की रात में बक्सर में नो एंट्री खुलने के बाद ट्रकों की संख्या में और इजाफा हो गया। हालत यह हो गई है कि भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर यात्री वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। किसान अपनी सब्जी को बेचने के लिए गाजीपुर जिले के सब्जी मंडी पाताल गंगा जाने के लिए लंबी दूरी तय कर चितबड़ागांव के रास्ते जा रहें हैं। सुबह मुंडन संस्कार में जाने वाली गाड़ियां श्मशान जाने वाले रास्ते से उजियार गांव में दाखिल हो गई, जिससे गांव में भी जाम लग गया। गंगा तट पर मुंडन संस्कार के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी।
मां मंगला भवानी मंदिर में नहीं पहुंच रहे श्रद्धालु: भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर लगने वाले जाम का असर प्राचीन मां मंगला भवानी मंदिर पर भी पड़ा है मंदिर के पुजारी विद्यासागर पाण्डेय ने बताया कि भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर जाम के कारण मां के दरबार में दर्शन पूजन एवं मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं में भारी कमी आ गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के लोग एनएच-31 पर हमेशा जाम होने के कारण बाजार नहीं जा पा रहें हैं। जाम बड़ी समस्या बन गई है।