फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trolley overturns, killing two

ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत

Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 25 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिहार प्रांत के सासाराम स्थित गुुप्ता धाम से दर्शन कर लौटते वक्त चिनाड़ी गांव के समीप शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली पलट गई,  जिसमें उसमें सवार जिले के नरहीं थाना क्षेत्र के पलियाखास व लक्ष्मणपुर गांव के 36 लोग घायल हो गए। इसमें दो की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन



मालूम हो कि नरहीं थाना क्षेत्र के पलियाखास व लक्ष्मणपुर गांव के करीब 41 महिला व पुरुष ट्रैक्टर पर सवार होकर बिहार प्रांत के सासाराम स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए 22 फरवरी को रवाना हुए। गुप्ता धाम दर्शन करने के बाद घर लौटते वक्त चिनाड़ी गांव के समीप ट्रैक्टर के सामने अचानक एक वृद्ध आ गया। जिसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। जिसके बाद ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार नरहीं थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी ललिता देवी (45) पत्नी शिवदास, जानकी देवी (52) पत्नी लालबचन, लहसिया (48) पत्नी मदन, माया देवी (55) पत्नी कविंद्र, इंद्रासनी देवी (45) पत्नी रविंद्र, गिरिजा देवी (58) पत्नी हरिहर राय तथा पलियाखास गांव निवासी हरेराम (55), राम भरोस (45), इंद्रदेव (65), रामविशाल (45), नन्हक राजभर (70), अच्छेलाल गोंड (70), अच्छेलाल राम (60), ददन गोंड (45) सहित तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें आसपास के अस्पतालों में लोगों ने भर्ती करवाया। वहीं पलियाखास निवासी हीरामन चौधरी (55) और बैजनाथ साहनी (60) की मौत हो गई। गौरतलब है कि नरहीं थाना क्षेत्र के पलियाखास निवासी मृतक हीरामन चौधरी लक्ष्मणपुर चट्टी पर गैस चूल्हा व स्टोव आदि बनाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक प्रत्येक वर्ष गुप्ता धाम दर्शन करने जाता था। जबकि बैजनाथ साहनी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह प्रत्येक वर्ष गुप्ता धाम जाया करता था। लेकिन इस वर्ष गुप्ता धाम जाते वक्त काल के गाल में समाहित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed