फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trilokinath Pandey who contributed to Ram Janmabhoomi temple movement passes away last farewell with Gaya Guard of Honor

यूपी: राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में योगदान देने वाले त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई अंतिम विदाई

Sat, 25 Sep 2021 07:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Sep 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Trilokinath Pandey who contributed to Ram Janmabhoomi temple movement passes away last farewell with Gaya Guard of Honor
त्रिलोकीनाथ पांडेय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में रहकर राम मंदिर निर्माण के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले बलिया जिले के दया छपरा निवासी त्रिलोकीनाथ पांडेय का शुक्रवार की रात निधन हो गया। उनका लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर अयोध्या होते हुए पैतृक निवास दयाछपरा में शनिवार को पहुंचा। एसडीएम के नेतृत्व में बैरिया पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


साधारण किसान परिवार में 22 दिसंबर 1945 को जन्मे त्रिलोकीनाथ पांडेय उर्फ दादा की इंटर तक की शिक्षा गांव में हुई थी। इसके बाद ही संघ से जुड़ गए थे। सतीश चंद्र कॉलेज बलिया से स्नातक करने के साथ ही दादा छात्र राजनीति में आ गए। 1969 से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के रूप शामिल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में ढहा कच्चा मकान: घर के बाहर खेल रही मासूम मलबे में दबी, अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत    
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या रही कर्मभूमि
जुलाई 1992 में संगठनात्मक दायित्व से मुक्त करके विहिप उन्हें अयोध्या लाया। तब से उनकी कर्मभूमि अयोध्या ही रही। श्री राममंदिर निर्माण के सिविल व आपराधिक दोनों ही प्रकार के मुकदमों की पैरवी करते रहे।

Trilokinath Pandey who contributed to Ram Janmabhoomi temple movement passes away last farewell with Gaya Guard of Honor
राम सखा त्रिलोकीनाथ पांडेय को गार्ड ऑफ आनर देते बैरिया पुलिस के जवान व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट की ओर से उच्च न्यायालय में मुकदमा देखने के लिए उन्हें राम सखा नियुक्त किया गया था। उनका सपना पूर्ण मंदिर देखना था। पार्थिव शरीर शनिवार को सुरक्षा के बीच दया छपरा पहुंचा। मंत्री आनंद शुक्ला, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह और संघ पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पचरुखिया गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed