{"_id":"614f22b42c3e3d32f43ae762","slug":"child-girl-died-in-buried-of-rubble-due-mud-house-collapsed-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में ढहा कच्चा मकान: घर के बाहर खेल रही मासूम मलबे में दबी, अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में ढहा कच्चा मकान: घर के बाहर खेल रही मासूम मलबे में दबी, अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत
Sat, 25 Sep 2021 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 25 Sep 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
आजमगढ़ जिले के कंधरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिन में कच्चा मकान ढह गया। इस दौरान दीवार के पास खड़ी मासूम बच्ची मलबे में दब गई। गांव वालों ने उसे मलबे के ढेर से निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरईपुर गांव निवासिनी रितिका(5) पुत्री अवधेश शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिया गया। रितिका मकान की दीवार के पास ही थी और मलबे के नीचे दब गई। गांव वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कंधरापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बच्ची चार भाइयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन