फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tricolor waved at homes, echoed Vande Mataram

घरों पर लहराया तिरंगा, गूंजा वंदेमातरम

Thu, 11 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tricolor waved at homes, echoed Vande Mataram
हर घर तिरंगा जागरुकता के तहत तिरंगा यात्रा निकाल भ्रमण करते हल्दी पुलिस के जवान। - फोटो : BALLIA
बलिया/रेवती/बैरिया/हल्दी/चिलकहर/रसड़ा। बृहस्पतिवार को जिले भर में तिरंगा लहराता दिखा। घरों के ऊपर तिरंगा लहराता दिखा। गांव-गांव तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। आजादी के तराने गाए गए। थानों, चौकियों, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया और तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन

एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने रिजर्व पुलिस लाइन में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। परेड ग्राउंड, फैमिली क्वार्टर्स के आसपास, बैरकों के अंदर व छतों पर साफ सफाई की गई। एसपी आवास पर तिरंगा फहराया गया। थानों, चौकियों, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों पर तिरंगा पहराया गया।
विज्ञापन

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। बीएसए कार्यालय से रेलवे स्टेशन होते हुए तिरंगा यात्रा शहीद चौक पहुंची। वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तहसील, स्कूल तथा नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी यात्रा में शामिल रहे। यात्रा को टाउनहॉल में विराम दिया गया। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बेल्थरारोड के एमएमडी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रिंसिपल डा. वेदप्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रेवती में विभिन्न संस्थानों द्वारा तिरंगा जुलूस निकालकर लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति समर्पित होने तथा अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।नगर पंचायत प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक के नेतृत्व में तिरंगा वितरित किया गया। 93 यूपी एनसीसी बटालियन पीडी इण्टर कालेज गायघाट के कैडेटों ने मेजर धनंजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नाकाली। प्रधानाचार्य कृष्णदेव मिश्र आदि थे। होमगार्ड के जवानों ने स्थानीय थाना से तिरंगा जुलूस निकाला।कम्पोजिट विद्यालय रानीगंज के छात्र-छात्राओं ने 201 मीटर लंबा तिरंगा लेकर तिरंगा जुलूस निकाला। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, रोशन गुप्ता, सुशील कुमार यादव, शुकदेव पाण्डेय आदि रहे। नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर में हर घर तिरंगे का संकल्प लिया गया है। डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय आदि रहे। रक्षा सूत्र कार्यशाला और मेंहदी प्रतियोगिता भी की गई। हल्दी पुलिस व स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। नवीन सिंह, तेजबहादुर रावत, मूनजी गोड़ आदि रहे। चिलकहर ब्लॉक के कंपनी कमांडर किशोर राम और एसआई सीता सरोज के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने तिरंगा मार्च निकाला। रसड़ा में नगर पालिका कर्मियों एवं सभासदों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी और अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद रहे। ग्राम पंचायत सरवार ककरघट्टी के गंगापुर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम सभा खरौनी के खरौनी शिक्षण संस्थान में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। औषधि निरीक्षक श्रीद्धेश्वर शुक्ला ने रतरस कस्बा के गांधी आश्रम चौराहा पर दवा व्यापारियों में तिरंगा का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000000000000
रंगों-रेखाओं से उकेरा आजादी का संदेश
बलिया/बेल्थरारोड। श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रथम दिन स्लोगन प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। स्लोगन प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार प्रथम, सरदार हरजीत सिंह द्वितीय, अफजल अंसारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 36 छात्रों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मण्डल में पंकज कुमार सिंह, रईस अहमद, दिनेश यादव व बड़ेलाल कुमार भारद्वाज रहे। चित्रकला, पेंटिंग्स प्रतियोगिता में नजमुद्दीन प्रथम, अफजल अंसारी द्वितीय और अंकित कुमार गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में रविप्रकाश, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव व सत्येन्द्र पाण्डेय रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को विद्यालय से प्रभातफेरी निकाला जाएगा व 13 अगस्त को नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। बेल्थरारोड के देवेंद्र पीजी कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। डॉ. शिवाकांत मिश्र, उमेश कुमार सिंह समेत छात्र, शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed