फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tricolor hoisted proudly 170 feet high

शान से लहराया 170 फीट ऊंचा तिरंगा

Thu, 06 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted proudly 170 feet high
नगर के स्मार्ट बाजार में ध्वजारोहण के बाद भारत माता की आरती करते मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांत प्र - फोटो : BALLIA
नगर के बाजार में बृहस्पतिवार को गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने 170 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया।
विज्ञापन

गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने तिरंगा का महत्व समझाते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे की रक्षा के लिए वीरों और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे में इसकी रक्षा करना सभी देशवासियों का परम कर्तव्य है।
उन्होंने भारतीय धर्म, दर्शन और संस्कृति की विशद रूप से व्याख्या की। कहा कि, भारत ने सदैव संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है। विश्व में भारत ही एकमात्र देश है, जहां विविधता में एकता और संपन्नता परिलक्षित होती है। भारत में संपूर्ण विश्व को नेतृत्व प्रदान करने की असीम क्षमता है। ऐसे में भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। गणपति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में कई दर्जन पूर्व सैनिकों और मरणोपरांत सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। देशभक्ति गीतों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। संयोजक समाजसेवी प्रवीण नारायण गुप्त ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

शहीद अतवार राजभर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण
बेल्थरारोड। नगर के जूनियर हाईस्कूल सीयर के सामने बृहस्पतिवार को गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद अतवार राजभर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण कर नमन किया। बलिदानी परंपरा का उल्लेख करते हुए शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया। पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर और विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शहीद अतवार राजभर भवन और परिसर में सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। पूर्व सांसद राजभर ने कहा कि शहीद अतवार राजभर ने शहादत देकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत शहीदों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना परम कर्तव्य है। इस मौके पर पूर्णिया (बिहार) के विधायक विजय खेमटा, दिलीप सिंह राजपूत, प्रमोद सिंह, संजय गुप्ता, सतीश गुप्त, सूर्यप्रकाश, धन्नू सोनी, रामस्वरूप राजभर, चुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे। लोकगीत गायक सखीचंद राजभर ने गीत-संगीत का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed