{"_id":"69e28fbf54008e8d15004974","slug":"tributes-paid-to-former-pm-chandrashekhar-on-his-99th-birth-anniversary-ballia-news-c-190-1-ana1001-162033-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 99वीं जयंती पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर को किया नमन, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 99वीं जयंती पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर को किया नमन, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
चंद्रशेखर उद्यान परिसर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती पर उनके प्रतिमा के समक्ष श्रद
बलिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। चंद्रशेखर उद्यान में शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचार मंच के तत्वावधान में सर्व धर्म प्रार्थना सभा की गई।
जननायक चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि शिव पूजन सिंह ने कहा कि आज के समय में चंद्रशेखर के विचार सर्वाधिक प्रासंगिक हो गए हैं। चंद्रशेखर जी हमेशा समाज के कमजोर वर्ग की आवाज़ उठाते रहे। वह कहा करते थे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली होगी तभी देश और समाज आगे बढ़ेगा। चंद्रशेखर विचार मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हम सभी को चंद्रशेखर के विचारों को आत्मसात करने की ज़रूरत है ताकि हम सभी देश के लिए कुछ कर सकें। इस मौके पर अनिल सिंह, मनोज सिंह, भुवनेश्वर चौधरी, दिनेश सिंह, जयप्रकाश साहू, राम जी यादव, दीपक सिंह, अमित सिंह बघेल, विवेक सिंह, तेजा सिंह, जितेंद्र सिंह, भानुप्रकाश सिंह बबलू, सम्राट कुंवर आदि मौजूद रहे।
उधर, पूर्व मंत्री नारद राय के चंद्र शेखर नगर आवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से सतीश चौधरी पूर्व प्रमुख, कमलेश सिंह भाजपा नेता, भूषी राय, भाजपा नेता विनोद राय, संतोष राय, शिव मंगल सिंह, पूर्व प्रधान रविन्द्र यादव, सुनील यादव, प्रदीप चौबे, गंगा सागर, धीरज राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी तरह से नगरपालिका कार्यालय परिसर में भी जयंती समारोह हुआ। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नपा के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर प्रमोद सिंह, राघव मिश्र, भारतभूषण मिश्र, श्यामजी, अर्चना, पूनम, सीमा वर्मा, प्रभा तिवारी, कल्पना पांडेय, अजय खरवार, अभिनव, शनि कुमार आदि रहे।
-- -- -
चंद्रशेखर की आकृति बनाई : विद्यालय के छात्रों ने कतारबद्ध होकर चंद्रशेखर की आकृति बनाई। आकृति बनाने में श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर काॅलेज, कुंवर सिंह इंटर काॅलेज और रणजीत सिंह ग्रामोदय इंटर काॅलेज मिड्ढा के छात्र शामिल रहे। छात्रों को कतारबद्ध कर आकृति बनाने में टाउन इंटर काॅलेज के कला शिक्षक मिथलेश कुमार सिंह व इसी काॅलेज के एनसीसी ऑफिसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई।
-- -- -- -- -
समाजवाद एवं लोकतंत्र के नायक थे चंद्रशेखर: राम गोविंद चौधरी
पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, युवा तुर्क के नाम से विख्यात हैं। समाजवाद एवं लोकतंत्र के नायक थे। उनका व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में उस ध्रुव तारे की तरह है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और आदर्शों से समझौता नहीं किया। चंद्रशेखर जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक सच्चे जननायक थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में समाजवाद की जड़ों को मजबूत किया। संसद में उनकी आवाज गूंजती थी तो पक्ष और विपक्ष, दोनों उन्हें मंत्रमुग्ध होकर सुनते थे। वे अपनी बेबाक राय और निर्भीक टिप्पणियों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने सदा लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय मर्यादाओं का संरक्षण किया। वह कहते थे कि राजनीति मेरे लिए पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक माध्यम है।
-- -- -- -
देवस्थली विद्यापीठ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रसड़ा। देवस्थली विद्यापीठ के शेखर सभागार में प्रधानाचार्य डाॅ. पीसी श्रीवास्तव, वरिष्ठ अभिभावक गौरी शंकर सिंह, अध्यापकों एवं छात्रों ने विद्यालय परिसर स्थित चंद्रशेखर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कक्षा 12वीं छात्रा प्रांजल सुप्रिया एवं प्रियांशी ने भजन गीत प्रस्तुति किया। छात्रों ने विविध कार्यक्रम एवं एकांकी प्रस्तुति कर समाज की कुरीतियों पर प्रकाश डाला। चंद्रशेखर संग्रहालय में विद्यालय के छात्रों ने भ्रमण कर चंद्रशेखर जी की जीवन काल की वस्तुओं को देखा। इस मौके पर ओपी सिंह, ममता सिंह, अनीता सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुधाकर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
-- -- --
ग्रामीण क्षेत्रों में भी याद किए गए जननायक
बैरिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की जयंती समारोह रकबा टोला में पदुम गुप्ता के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने स्व़ चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया। पदुम गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर का व्यक्तित्व बहुत बड़ा था। इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मन्टन, रत्नेश सिंह, विनोद सिंह, संतोष पांडे, आदर्श गुप्ता, मनीष वर्मा, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।
बेल्थरारोड में चंद्रशेखर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्क में स्थित चंद्रशेखर प्रतिमा पर पुष्प अर्चन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, छट्ठू राम, सुधीर पासवान, शुभम सिंह परिहार, देवेंद्र गुप्त, ब्रह्मदेव सिंह, प्रदीप सिंह, शशि चौरसिया आदि मौजूद रहे। जयप्रकाश नगर में जयप्रकाश नारायण स्मारक प्रतिष्ठान, जयप्रकाश नगर के प्रांगण स्थित जय प्रभा चंद्रशेखर महाविद्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी. ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य चंदन कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर रजनीकांत, सुरेश साह, ज्ञानेंद्र वर्मा, प्रेमचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।