फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tribute to former minister Vikramaditya

Ballia News: पूर्व मंत्री विक्रमादित्य को किया नमन

Tue, 14 Jan 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tribute to former minister Vikramaditya
बलिया। नगर के टाउन हाॅल बापू भवन परिसर में पूर्व मंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय की 18वीं पुण्यतिथि सोमवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। सांसद सनातन पांडेय, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक सहित अन्य दलों के नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

सांसद सनातन पांडेय ने विक्रमादित्य पांडेय के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उनकी प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने उनके गांव तथा तथा उनके नाम पर नगवा में रुके विकास कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विक्रमादित्य पांडेय सेवा संस्थान की तरफ से विक्रमादित्य पांडेय के नगवा इंटर कॉलेज में सहयोगी रहे अध्यापकों काे सम्मानित किया गया। विद्वान विद्यासागर उपाध्याय, प्रेमचंद मिश्रा, चिराग उपाध्याय, पराग श्रीवास्तव, राहुल सिंह रहे। संचालन सुधीर कुमार सिंह, स्वागत श्रीप्रकाश पांडेय मुन्ना ने किया। कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थल पर भी विक्रमादित्य पांडेय की श्रद्धांजलि सभा की गई। इस मौके पर भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक शशिकांत चतुर्वेदी ने कंबल बांटे। पूर्वमंत्री स्व. विक्रमादित्य पांडेय की पुण्यतिथि नगर के जापलिनगंज स्थित उनके आवास पर मनाई गई। जयप्रकाश पांडेय पूर्व प्रधान, राकेश पांडेय, अनिल गुप्ता, टिंकू पांडेय, भूपेंद्र मिश्र आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed