फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trap of encroachment in the streets of the city, people are getting helpless

नगर की गलियों में भी अतिक्रमण का जाल, लोग हो रहे बेहाल

Wed, 10 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Trap of encroachment in the streets of the city, people are getting helpless
नगर के आर्यसमाज रोड से गड़हा मोहल्ला तक जाने वाली गली में जनरेटर सेट रखकर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : BALLIA
बलिया। सरकार की ओर से बार बार निर्देश के बावजूद अतिक्रमण हटाने को लेकर कभी ठोस कार्रवाई नहीं होती। कभी कभार अधिकारियों की ओर से सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने का कोरम किया जाता है लेकिन गलियों पर तो इनकी निगाह भी नहीं जाती। नगर की अधिकांश गलियों में जगह जगह लोगों ने कहीं हैंडपंप लगा दिया है तो कहीं गलियों को ही गोदाम बना दिया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के आवागमन को सुगम रखने के लिए गलियां तो हैं तो लेकिन अतिक्रमण के चलते इस कदर सिकुड़ गई हैं कि वाहन तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल भरा काम है। खासकर गलियों के किनारे स्थित आवास या दुकान वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। गलियों को सामान रखने का स्टोर बना दिया है तो कई जगह गलियों में ही जनरेटर का स्थाई ठिकाना बना दिया गया है। इसके चलते लोगों के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं शहर में सड़कों पर जाम लगने की स्थिति में लोग चाह कर भी गलियों से नहीं निकल पाते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड व विशुनीपुर मार्ग को जोड़ने वाली गली चौड़ी है लेकिन बीच में अतिक्रमण कर आधे से अधिक दूरी तक दुुकान फैलाई गई है। इसके चलते इस गली से लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। स्टेशन रोड से विशुनीपुर चौराहा मार्ग को जोड़ने वाली गली में इस कदर अतिक्रमण है कि पैदल भी आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पूरी तरह अतिक्रमण कर लिया गया है। आर्यसमाज रोड से गड़हा मोहल्ला को जोड़ने वाली गली में जनरेटर आदि रखा हुआ है। जापलिनगंज की गली में ईंट व कबाड़ रखकर अतिकमण किया गया है। इसके चलते इस गली से पैदल गुजरना भी लोगों का मुश्किल होता है।

नगर के जापलिनगंज मोहल्ला में ईंट का टुकड़ा रख गली में किया गया अतिक्रमण।

नगर के जापलिनगंज मोहल्ला में ईंट का टुकड़ा रख गली में किया गया अतिक्रमण।- फोटो : BALLIA

नगर के स्टेशन रोड से विशुनीपुर जाने वाली सड़क पर किया गया टीन शेड लगाकर किया गया अतिक्रमण।

नगर के स्टेशन रोड से विशुनीपुर जाने वाली सड़क पर किया गया टीन शेड लगाकर किया गया अतिक्रमण।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed