फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transport Minister tightened the screws on the officers of Electricity Corporation

Ballia News: परिवहन मंत्री ने बिजली निगम के अफसरों के कसे पेच

Tue, 03 Jun 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister tightened the screws on the officers of Electricity Corporation
बलिया। जिले में मंगलवार को पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोनिवि डाक-बंगले में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधार के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने अधीक्षण अभियंता लाल सिंह से बिजली आपूर्ति, बिलिंग तथा फाल्ट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि प्रचंड गर्मी के बीच लोगों निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए हर स्तर पर तैयारी रखी जाए।
विज्ञापन

बरसात में बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा न आने पाए, इसकी व्यवस्था हो। ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅल्ट आदि ठीक करने को लेकर लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंत्री ने काफी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि अगर कहीं भी फाॅल्ट आदि की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसे प्राथमिकता पर ठीक कराया जाए। ट्रांसफाॅर्मर आदि के जलने की स्थिति में उसे तय समय सीमा के अंदर हर हाल में बदला जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर आदि को बदलने में घोर लापरवाही बरते जाने की लगातार शिकायत मिल रही है। कहा ऐसे कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान मंत्री ने ट्रांसफाॅर्मर जलने व उसके मरम्मत आदि की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। मरम्मत आदि में लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायतों पर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। बिलिंग में भी मिल रही शिकायतों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा इतने के बाद भी बिजली व्यवस्था में यदि सुधार नहीं होता तो संबंधितों के खिलाफ शासन स्तर से निश्चित तौर पर कार्रवाई तय कराई जाएगी। इस दौरान एसडीओ अनिल राम, जेई प्रवीण यादव, हिमाचल सिंह, नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed