फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Transport minister reached Ballia by roadways bus, see facilities closely

रोडवेज बस से बलिया पहुंचे परिवहन मंत्री, नजदीक से देखीं सुविधाएं

Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Transport minister reached Ballia by roadways bus, see facilities closely
बलिया। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह शनिवार की सुबह रोडवेज बस से बलिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बस स्टैंडों पर रोडवेज की सुविधाओं का जायजा लिया। कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाएं।
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री को आवश्यक बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ से बलिया आना था। वह बलिया के लिए निकले और अचानक अपनी गाड़ियां छोड़ सरकारी बस से जाने का निर्णय लिया और अवध डिपो पहुंच गए। वहां से वॉल्वो बस में सवार हो गए। इससे बस के कर्मियों व रोडवेज के कर्मी भी हरकत में आ गए। सुबह करीब छह बजे वह बलिया पहुंचे। यहां भी रोडवेज पर सुबह की सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बस स्टेशन व बसों में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। रात्रि की यात्रा के दौरान उन्होंने रोडवेज की व्यवस्था व बसों में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और सख्त हिदायत दी कि यात्रियों को रोडवेज बस से यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed